系统之家提供 Windows 系统、Ghost 系统、驱动与常用软件的安全下载及安装教程。 后台管理
📢 欢迎访问系统之家!所有资源均经过安全检测。

YouTube वीडियो चलाने से जुड़ी समस्याएं हल करना

发布时间:2026-10-31 | 浏览:1
📥 下载地址(文章开头)
装机神器,可安装一切系统,纯净版,英文版,繁体版 ,精简版,原版等等等
YouTube वीडियो चलाने में समस्याएं आने पर, उन्हें हल करने के लिए यह तरीका आज़माएं. आम तौर पर दिखने वाले, गड़बड़ी के कुछ मैसेज हैं: "कोई गड़बड़ी हुई." "वीडियो चलाने में कोई गड़बड़ी हुई. फिर से कोशिश करने के लिए टैप करें." "सर्वर से कनेक्शन टूट गया." "यह वीडियो उपलब्ध नहीं है." "कोई गड़बड़ी हुई. फिर से कोशिश करने के लिए टैप करें." "क्या आपको वीडियो देखने में रुकावट आ रही है? इसकी वजह जानें." वीडियो चलाने से जुड़ी गड़बड़ियों को ठीक करना अगर वीडियो देखते समय, आपको गड़बड़ी का कोई मैसेज मिलता है, तो इन तरीकों को आज़माएं. अपने इंटरनेट की स्पीड की जांच करना और डेटा खर्च की जानकारी देखना इंटरनेट कनेक्शन को रीस्टार्ट करें. इंटरनेट स्पीड की जांच करें. इससे यह पता चल पाएगा कि वीडियो के चुने गए रिज़ॉल्यूशन के हिसाब से, इंटरनेट की स्पीड ठीक है या नहीं. एक नेटवर्क से कई डिवाइस कनेक्ट करने पर, आपके डिवाइस पर इंटरनेट की स्पीड कम हो सकती है. बेहतर अनुभव पाने के लिए, वीडियो की क्वालिटी को भी बदला जा सकता है. YouTube वीडियो का रिज़ॉल्यूशन देखें. साथ ही, वीडियो के रिज़ॉल्यूशन के हिसाब से देखें कि इंटरनेट की स्पीड कितनी होनी चाहिए. इस टेबल में बताया गया है कि वीडियो रिज़ॉल्यूशन के हिसाब से, इंटरनेट की स्पीड करीब-करीब कितनी होनी चाहिए. अपने वीडियो चलाने से जुड़ी ज़्यादा जानकारी पाने के लिए, तकनीकी जानकारों के लिए आंकड़े देखें. अपने डिवाइस की सेटिंग में जाकर, देखें कि आपके डिवाइस पर YouTube के लिए डेटा इस्तेमाल करने का विकल्प चालू है या नहीं. पक्का करें कि आपने YouTube में साइन इन किया हो . YouTube कम्यूनिटी को सुरक्षित रखने के लिए, हम साइन-आउट रहते हुए YouTube चलाने वाले लोगों को वीडियो ऐक्सेस करने से रोक सकते हैं. ऐसा तब किया जाता है, जब वे ऑफ़लाइन देखने के लिए वीडियो डाउनलोड करने या ऐसा कॉन्टेंट देखने की कोशिश करते हैं जिसमें नाबालिगों को शामिल किया गया है. अगर आप एक रिसर्चर हैं और आपको अकैडमिक रिसर्च के लिए YouTube का डेटा ऐक्सेस करना है, तो YouTube Researcher Program के लिए आवेदन करें. इस बारे में ज़्यादा जानें कि आवेदन कैसे किया जाता है और रिसर्च के लिए किस तरह का डेटा उपलब्ध है . YouTube ऐप्लिकेशन को रीस्टार्ट करना या अपने डिवाइस को फिर से चालू करना YouTube ऐप्लिकेशन या अपने डिवाइस को बंद करके फिर से चालू करें. इसके अलावा, YouTube ऐप्लिकेशन को अनइंस्टॉल करके फिर से इंस्टॉल करके भी देखा जा सकता है. अपना ब्राउज़र अपडेट करना अपने ब्राउज़र को अपडेट करें या उसकी कैश मेमोरी और कुकी मिटाएं. YouTube ऐप्लिकेशन अपडेट करना अपने टीवी पर वीडियो चलाने में आ रही समस्याएं हल करना अगर टीवी पर YouTube ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो वीडियो चलाने में आ रही समस्याएं हल करने के लिए यह तरीका आज़माएं.
📥 下载地址(文章中间)
装机神器,可安装一切系统,纯净版,英文版,繁体版 ,精简版,原版等等等
यह आम तौर पर, टीवी पर वीडियो चलाने में आने वाली समस्याओं को हल करने का सबसे असरदार तरीका है. अपने टीवी की पावर केबल को पावर सॉकेट से निकालें. कम से कम 30 सेकंड तक इंतज़ार करें. इसके बाद, उसे वापस प्लग इन करें. ज़्यादातर स्मार्ट टीवी और स्ट्रीमिंग डिवाइसों पर, ऐप्लिकेशन अपने-आप अपडेट हो जाते हैं. हालांकि, अपने डिवाइस के ऐप स्टोर पर जाकर, YouTube ऐप्लिकेशन के लिए उपलब्ध अपडेट मैन्युअल तरीके से देखे जा सकते हैं. अन्य समस्याएं हल करना इन सामान्य समस्याओं को हल करने के लिए, सुझाए गया तरीका आज़माएं. सेवा में कभी-कभी आने वाली रुकावटों के दौरान दर्शकों को वीडियो देखने की सुविधा मिलती रहे, इसके लिए YouTube, वॉच पेज का एक "मिनिमल" वर्शन लोड कर सकता है. आपके पास अब भी वीडियो देखने और वीडियो के टाइटल, चैनल का नाम, व्यू की संख्या, और पब्लिश करने की तारीख को देखने का विकल्प होगा. आपको वीडियो में पसंद करने, शेयर करने, और डाउनलोड करने के बटन, वीडियो का ब्यौरा या टिप्पणी करने जैसी इंटरैक्टिव सुविधाएं नहीं दिखेंगी. इनमें से ज़्यादातर सुविधाओं में समस्या कुछ समय के लिए होती है. अपने इंटरनेट कनेक्शन को रीफ़्रेश करके समस्या ठीक की जा सकती है. इस समस्या को हल करने के लिए: पेज को फिर से लोड करें: YouTube की सभी सेवाओं से फिर से जुड़ने के लिए, गड़बड़ी के मैसेज में मौजूद फिर से लोड करें विकल्प को चुनें या अपने ब्राउज़र के रीफ़्रेश बटन का इस्तेमाल करें. कुछ समय बाद फिर से कोशिश करें: अगर पेज रीलोड करने से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ रहा है, तो बाद में कोशिश करें. YouTube में साइन इन करें . अगर आपने साइन इन नहीं किया है, तो हो सकता है कि कुछ सुविधाएं ठीक से काम न करें. पक्का करें कि आपने ब्राउज़र का नया वर्शन इंस्टॉल किया हो और उस पर YouTube चलता हो. जैसे, Google Chrome, Firefox या Safari का नया वर्शन. अगर आपको YouTube ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करना है, तो पक्का करें कि आपने इसे नए वर्शन में अपडेट किया हो. YouTube ऐप्लिकेशन को अपडेट करने का तरीका जानें . YouTube पर विज्ञापनों को दिखाने की अनुमति दें और विज्ञापन रोकने वाली सुविधा को बंद करें. अगर आपको बिना विज्ञापन के वीडियो देखने हैं, तो YouTube Premium की सदस्यता लेकर, बिना किसी रुकावट के वीडियो देखे जा सकते हैं. साथ ही, इससे क्रिएटर्स की कमाई भी होती है. अपने ब्राउज़र की कैश मेमोरी और कुकी हटा दें . देख लें कि आपने अपने पसंदीदा डीएनएस सर्वर का इस्तेमाल किया हो और इनमें तीसरे पक्ष के किसी भी ऐप्लिकेशन ने बदलाव न किया हो. डीएनएस की सेटिंग को देखने के लिए, नेटवर्क सेटिंग या प्राथमिकताएं पर जाएं. अपना डिवाइस रीस्टार्ट करें. डिवाइस के रीस्टार्ट हो जाने के बाद, वापस YouTube ऐप्लिकेशन पर जाएं और फिर से अपना वीडियो चलाकर देखें. ऑडियो से जुड़ी समस्याएं अगर आपको किसी YouTube वीडियो का ऑडियो सुनाई नहीं दे रहा है, तो यह तरीका आज़माएं: पक्का करें कि आपके ब्राउज़र या डिवाइस की आवाज़/वॉल्यूम चालू है. अपने डिवाइस की आवाज़ से जुड़ी सेटिंग देखें. अपने ब्राउज़र या डिवाइस को रीस्टार्ट करें. उम्र की पाबंदी वाला वीडियो क्या यह उपयोगी था? आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:
📥 下载地址(文章结尾)
装机神器,可安装一切系统,纯净版,英文版,繁体版 ,精简版,原版等等等